jagpuraschool
Wednesday, November 27, 2013
तम्बाकू एक मीठा विष है।
तम्बाकू एक मीठा विष है। जिस प्रकार दीपक के तेल को जलाकर उसका काजल एकत्रित किया जाता है उसी प्रकार अमेरिका के दो प्रोफेसर, ग्रेहम और वाइन्डर ने तम्बाकू जला कर उसके धुएँ की स्याही इक्टठी की। उस तम्बाकू की स्याही को अनेकों स्वस्थ चूहों के शरीर पर लगाया। परिणाम यह हुआ कि कितने चूहे तो तत्काल मर गये। अनेकों चूहों का मरण दो-चार मास बाद हुआ जबकि अन्य अनेकों चूहों को त्वचा का कैंसर हो गया और वे घुट-घुट कर मर गये। जिन चूहों के शरीर पर तम्बाकू की स्याही नहीं लगायी गयी थी और उन्हें उनके साथ रखा गया था उन्हें कोई हानि न हुई। इस प्रयोग से सिद्ध हो गया कि तम्बाकू का धुआँ शरीर के लिए कितना खतरनाक है।
डॉक्टरों का जो बड़े से बड़ा कालेज है रॉयल कालेज उसके डॉक्टरों ने एक निवेदन द्वारा अखिल विश्व डॉक्टरों को चेतावनी दी है कि तम्बाकू से शरीर में कौन-कौन से रोग होते हैं, इसका ध्यान रखें और रोगी को तम्बाकू पीने से रोकें।
तम्बाकू से होने वाले रोग
फेफड़ों में कैंसर
मुँह और गले का कैन्सर
हार्ट अटैक
पेट के रोग
कितने ही लोग तर्क देते हैं कि बीड़ी न पियें तो पेट में गोला उठने लगता है।
पेट में बल पड़ना (आँतों में गाँठ लग जाना) आदि तम्बाकू के कारण होता है। इस रोग के रोगी को तम्बाकू अधिक पीने से रोग अधिकाधिक बढ़ता है।
जठर की खराबी जिसके कारण अपच होती है, उस रोग का कारण तम्बाकू हो सकता है।
तम्बाकू के व्यसनी को जठर और आँतों के पुराने घाव होने की बहुत संभावना होती है।
अंधापन
काग की सूजन
दारू
मादक पदार्थों में दारू सबसे अधिक भयानक है। इससे लाखों घर बर्बाद हुए हैं। भारत भर में दारूबन्दी के लिए विस्तृत स्तर पर प्रयत्न हो रहे हैं। अमेरिका और रूस जैसे देशों में भी दारू का इस्तेमाल कम होता जा रहा है।
दारू में एक प्रकार का विष होता है। उसमें कुछ अनुपात में अल्कोहल होता है। जिस कक्षा का दारू होता है उसमें उतनी मात्रा में विष भी होता है। वाइन में 10 प्रतिशत, बीयर जो साधारण कक्षा दारू माना जाता है उसमें 30 प्रतिशत, व्हिस्की तथा ब्रान्डी में 40 से 50 प्रतिशत तक अर्थात आधा हिस्सा अल्कोहल होता है।
दारू के शौकीन लोग कहते हैं कि दारू पीने से शरीर में शक्ति, स्फूर्ति और उत्तेजना आती है। परन्तु उनका यह तर्क बिल्कुल असंगत है। थोड़ी देर के लिए कुछ उत्तेजना आती है लेकिन अन्त में दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
वाह रे व्यसन तेरे रंग !
चाय सिनेमा सिगरेट बीड़ी जबसे हुई है जारी,
दुनिया में शोर मचा हाय बीमारी ! हाय बीमारी !
तेल पकौड़े गर्म गर्म खावें पीवें बर्फ का पानी,
गले में टांसिल हो गये हुई गले की हानि।
बुखार में संभोग करे टी.बी है तैयार,
खाँसी में जो गलती करते हुए दमे के बीमार।
चाय पीवें चार चार बार एक्जीमे की तैयारी,
फिर नींद की बीमारी फिर भूख की बीमारी,
फिर बाल गिरने की बीमारी फिर पेशाब की बीमारी।
बीड़ी छोड़ने का प्रयोगः सौंफ 100 ग्राम, अजवायन 100 ग्राम, सैंधव नमक 30 ग्राम, दो बड़े नींबू का रस करके तवे पर सेंक लो। जब बीड़ी पीने की आवश्यकता महसूस हो तब मुखवास लो। इससे रक्त सुधरेगा और बीड़ी डाकिनी से बच जाओगे।
100 ग्राम सौंफ, 100 ग्राम अजवायन और थोड़ा सा काला नमक लेकर उसमें दो बड़े-बड़े नींबू निचोड़ों। इस मिश्रण को तवे पर सेंक कर रख लो। जब भी गैस की तकलीफ हो, बीड़ी की आवश्यकता अनुभव हो तब इनमें से थोड़ा सा मिश्रण लेकर चबाओ। इससे गैस मिटेगी, रक्त सुधरेगा, पाचनशक्ति बढ़ेगी और भूख खुलेगी। बीड़ी डाकिनी की लत छोड़ने में बहुत सहायता मिलेगी।
बीड़ी पीने वालों का हाल
डॉक्टरों का जो बड़े से बड़ा कालेज है रॉयल कालेज उसके डॉक्टरों ने एक निवेदन द्वारा अखिल विश्व डॉक्टरों को चेतावनी दी है कि तम्बाकू से शरीर में कौन-कौन से रोग होते हैं, इसका ध्यान रखें और रोगी को तम्बाकू पीने से रोकें।
तम्बाकू से होने वाले रोग
फेफड़ों में कैंसर
मुँह और गले का कैन्सर
हार्ट अटैक
पेट के रोग
कितने ही लोग तर्क देते हैं कि बीड़ी न पियें तो पेट में गोला उठने लगता है।
पेट में बल पड़ना (आँतों में गाँठ लग जाना) आदि तम्बाकू के कारण होता है। इस रोग के रोगी को तम्बाकू अधिक पीने से रोग अधिकाधिक बढ़ता है।
जठर की खराबी जिसके कारण अपच होती है, उस रोग का कारण तम्बाकू हो सकता है।
तम्बाकू के व्यसनी को जठर और आँतों के पुराने घाव होने की बहुत संभावना होती है।
अंधापन
काग की सूजन
दारू
मादक पदार्थों में दारू सबसे अधिक भयानक है। इससे लाखों घर बर्बाद हुए हैं। भारत भर में दारूबन्दी के लिए विस्तृत स्तर पर प्रयत्न हो रहे हैं। अमेरिका और रूस जैसे देशों में भी दारू का इस्तेमाल कम होता जा रहा है।
दारू में एक प्रकार का विष होता है। उसमें कुछ अनुपात में अल्कोहल होता है। जिस कक्षा का दारू होता है उसमें उतनी मात्रा में विष भी होता है। वाइन में 10 प्रतिशत, बीयर जो साधारण कक्षा दारू माना जाता है उसमें 30 प्रतिशत, व्हिस्की तथा ब्रान्डी में 40 से 50 प्रतिशत तक अर्थात आधा हिस्सा अल्कोहल होता है।
आश्चर्य की बात यह है कि जिस दारू में अधिक मात्रा में अल्कोहल होता है उतना वह अधिक अच्छी किस्म का दारू माना जाता है, क्योंकि उससे अधिक नशा उत्पन्न होता है। सुविख्यात डॉक्टर डॉक का अभिप्राय है कि अल्कोहल एक प्रकार का सूक्ष्म विष है जो क्षण मात्र में सारे शरीर में फैल जाता है। रक्त, नाड़ियों तथा दिमाग के कार्यों में विघ्न डालता है। शरीर के कुछ अंगों सूजन आती है। तदुपरांत, शरीर के विविध गोलकों (चक्रों) को बिगाड़ देता है। कई बार वह सारे शरीर को बेकार बना देता है। कभी पक्षाघात भी हो जाता है।
थोड़ा सा विष खाने से मृत्यु हो जाती है। दारू के रूप में हर रोज विषपान किया जाये तो कितनी हानि होती है, इसका विचार करना चाहिए। कुछ डॉक्टरों ने शराबियों के शरीर को चीरकर देखा है कि उसके सब अंग विषाक्त हो जाते हैं। आँतें प्रायः सड़ जाती हैं। दिमाग कमजोर हो जाता है। रक्त की नाडियाँ आवश्यकता से अधिक चौड़ी हो जाती हैं। दिमाग शरीर का राजा है। उसके संचालन में खाना-पीना, उठना बैठना, चलना फिरना जैसी क्रियाओं में मन्दता आ जाती है। इस प्रकार सारा शरीर प्रायः बेकार हो जाता है।
आदमी जब दारू पीता है तब दिमाग उसके नियन्त्रण में नहीं रहता। कुछ का कुछ बोलने लगता है। लड़खड़ाता है। उसके मुँह से खराब दुर्गन्ध निकलती है। वह रास्ते में कहीं भी गिर पड़ता है। इस प्रकार नशे का बुरा प्रभाव दिमाग पर पड़ता है। दिमाग की संचालन शक्ति धीरे-धीरे नष्ट होती जाती है। कुछ लोग पागल बन जाते हैं। कभी अकाल मृत्यु का शिकार हो जाते हैं। इंग्लैंड, जर्मनी, अमेरिका आदि देशों में जहाँ अधिक मात्रा में दारू पिया जाता है वहाँ के डॉक्टरों का अभिप्राय है कि अधिकतर रोग दारू पीने वालों को सताते हैं। प्लेटिन महोदय इस विषय पर लिखते हैं कि शरीर के केन्द्रस्थान पर अल्कोहल की बहुत भयानक असर पड़ती है। इसी कारण से दारू पीने वालों में कई लोग पागल हो जाते हैं। शराबियों के बच्चे प्रायः मूर्खता, पागलपन, पक्षाघात, क्षय आदि रोगों के शिकार बनते हैं। दारू तथा मांसाहार में होनेवाली अशांति, उद्वेग और भयंकर रोगों को विदेशी लोग अब समझने लगे हैं। करीब पाँच लाख लोगों ने दारू, मांस जैसे आसुरी आहार का त्याग करके भारतीय शाकाहारी व्यंजन लेना शुरु किया है।
शराबी लोग स्वयं तो डूबते हैं साथ ही साथ अपने बच्चों को भी डुबोते हैं। आगे चलकर उपरोक्त महोदय कहते हैं कि दारू पीने वाले लोग अत्यन्त दुर्बल होते हैं। ऐसे लोगों को रोग अधिकाधिक परेशान करते हैं।दारू के शौकीन लोग कहते हैं कि दारू पीने से शरीर में शक्ति, स्फूर्ति और उत्तेजना आती है। परन्तु उनका यह तर्क बिल्कुल असंगत है। थोड़ी देर के लिए कुछ उत्तेजना आती है लेकिन अन्त में दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
दारू पीने वालों की स्त्रियों की कल्पना करो। उनको कितने दुःख सहन करना पड़ता है। शराबी लोग अपनी पत्नी के साथ क्रूरता पूर्ण बर्ताव करते हैं। दारू पीने वाला मनुष्य मिटकर राक्षस बन जाता है। वह राक्षस भी शक्ति एवं तेज से रहित। उसके बच्चे भी कई प्रकार से निराशा महसूस करते हैं। सारा परिवार पूर्णतया परेशान होता है। दारू पीने वालों की इज्जत समाज में कम होती है। ये लोग भक्ति, योग तथा आत्मज्ञान के मार्ग पर नहीं चल सकते। आदमी ज्यों-ज्यों अधिक दारू पीता है त्यों-त्यों अधिकाधिक कमजोर बनता है।
पाश्चात्य शिक्षा के रंग में हुए लोग कई बार मानते हैं कि दारू का थोड़ा इस्तेमाल आवश्यक और लाभप्रद है। वे अपने आपको सुधरे हुए मानते हैं। लेकिन यह उनकी भ्रांति है। डॉ. टी.एल. निकल्स लिखते हैं- "जीवन के लिए किसी भी प्रकार और किसी भी मात्रा में अल्कोहल की आवश्यकता नहीं है। दारू से कोई भी लाभ होना असंभव है। दारू से नशा उत्पन्न होता है लेकिन साथ ही साथ अनेक रोग भी पैदा होते हैं। जो लोग सयाने हैं और सोच समझ सकते हैं, वे लोग मादक पदार्थों से दूर रहते हैं। भगवान ने मनुष्य को बुद्धि दी है, इससे बुद्धिपूर्वक सोचकर उसे दारू से दूर रहना चाहिए।"
जीव विज्ञान के ज्ञाताओं का कहना है कि शराबियों के रक्त में अल्कोहल मिल जाता है अतः उसके बच्चे को आँख का कैन्सर होने की संभावना है। दस पीढ़ी तक की कोई भी संतान इसका शिकार हो सकती है। शराबी अपनी खाना-खराबी तो करता ही है, दस पीढ़ियों के लिए भी विनाश को आमंत्रित करता है।
वाह रे व्यसन तेरे रंग !
चाय सिनेमा सिगरेट बीड़ी जबसे हुई है जारी,
दुनिया में शोर मचा हाय बीमारी ! हाय बीमारी !
तेल पकौड़े गर्म गर्म खावें पीवें बर्फ का पानी,
गले में टांसिल हो गये हुई गले की हानि।
बुखार में संभोग करे टी.बी है तैयार,
खाँसी में जो गलती करते हुए दमे के बीमार।
चाय पीवें चार चार बार एक्जीमे की तैयारी,
फिर नींद की बीमारी फिर भूख की बीमारी,
फिर बाल गिरने की बीमारी फिर पेशाब की बीमारी।
बीड़ी छोड़ने का प्रयोगः सौंफ 100 ग्राम, अजवायन 100 ग्राम, सैंधव नमक 30 ग्राम, दो बड़े नींबू का रस करके तवे पर सेंक लो। जब बीड़ी पीने की आवश्यकता महसूस हो तब मुखवास लो। इससे रक्त सुधरेगा और बीड़ी डाकिनी से बच जाओगे।
100 ग्राम सौंफ, 100 ग्राम अजवायन और थोड़ा सा काला नमक लेकर उसमें दो बड़े-बड़े नींबू निचोड़ों। इस मिश्रण को तवे पर सेंक कर रख लो। जब भी गैस की तकलीफ हो, बीड़ी की आवश्यकता अनुभव हो तब इनमें से थोड़ा सा मिश्रण लेकर चबाओ। इससे गैस मिटेगी, रक्त सुधरेगा, पाचनशक्ति बढ़ेगी और भूख खुलेगी। बीड़ी डाकिनी की लत छोड़ने में बहुत सहायता मिलेगी।
बीड़ी पीने वालों का हाल
बीड़ी पीने वालों ने कमाल कर दिया।
पड़ोसी का बिस्तर जला के धर दिया।।
गन्दगी पसन्द हो तो जर्दा खाना सीख लें।
भीख गर माँगी नहीं तो बीड़ी पीना सीख लें।।
बीड़ी पीने की मित्रो ! आदत जब पड़ जायेगी।
ना होने पर माँगते जरा शर्म ना हीं आयेगी।।
माँगने से मरना भला यह एक सच्चा लेखा है।
कितने लखपतियों को माचिस बीड़ी माँगते देखा है।।
एक भाई तो ऐसे हैं जो बिना नशे के जीते हैं।
पर कई भाई देखो तो पाखाने में बीड़ी पीते हैं।।
बीड़ी पीने से भी हमने देखा धन्धा खोटा है।
सिगरेट पीनेवालों पे मालिश का देखा टोटा है।
ताज पनामा केवन्डर पीते हैं कई सालों से।
वो माचिस माँगते रहते हैं यूँ बीड़ी पीने वालों से।।
कह दो अपने बच्चों से ना बीड़ी का शौक लगाये।
ये पढ़े लिखे पैसे वालों से भी बीड़ी भीख मँगाये।।
इन सबसे ज्यादा मजा यार ! देखो अफीम के खाने में।
दो-दो घण्टे मौज उड़ावे बैठे रहे पाखाने में।।
परेशान होना पड़ता घर से बाहर जाने में।
लगी थूकने चूल्हे में औरत भी जर्दा खाने से।।
Subscribe to:
Comments (Atom)


